फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति ने भी किया जान देने का प्रयास, दो माह पहले हुआ था निकाह

Tue, 04 Feb 2020 05:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के मोहल्ला नूरनगर में पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। वो घायल हो गया। घायल आरोपी अपनी मां के साथ सोमवार की रात थाना रामगढ़ पहुंचा। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

थाना रामगढ़ के नूरनगर निवासी आशमा उर्फ गोला (24) की सोमवार को रात उसके पति आसिफ ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आसिफ ने खुद भी जान देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

मां के साथ थाने पहुंचा घायल

चीख-पुकार पर आसिफ की मां राबिया उर्फ रब्बा बेगम जाग गई। घायल आसिफ को लेकर थाना रामगढ़ पहुंची। थाना पुलिस मौके पर जाने के साथ मृतका के कश्मीरी गेट स्थित मायके गई। मृतका के मायकेवालों को जानकारी दी। 

घायल आसिफ को उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया। आसिफ के हाथ और चेहरे पर चाकू से प्रहार के निशान हैं। 

मृतका के पिता थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी बशीर खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशमा का निकाह 14 दिसंबर 2019 को किया था। इसके बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक एवं दो लाख नकदी की मांग कर रहे थे। इसके कारण बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। 
विज्ञापन

पति ने लगाया यह आरोप

एसएचओ रामगढ़ श्याम सिंह ने कहा कि मृतका के भाई हनीस खां की तहरीर पर महिला के पति आसिफ, देवर वारिश, ससुर इकरार, सास राबिया एवं नाजिम पुत्र इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर, हत्यारोपी पति आसिफ का कहना है कि पत्नी का किसी युवक से संबंध था। वो युवक से फोन पर बात करती थी। रोकने के बाबजूद भी नहीं मानीं। इस कारण उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें