फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना शैतान: 'मत मारो मुझे...', मिन्नतें करती रही घरवाली, हाथ जोड़े-पैर पड़े; देवर और ससुर भी न पसीजे

Mon, 10 Jul 2023 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पति ने अपनी पत्नी के घर के सामने बुरी तरह पीटा। गलती सिर्फ इतनी थी कि पत्नी ने शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। पति उसे पीटता रहा और वो रहम की गुहार लगाती रही। वहीं देवर और ससुर ने भी पति का ही साथ दिया। 
 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा करहल के गांव डांडी में एक शराबी ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब मना किया तो पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। ससुर और देवर ने बचाने की बजाय महिला से ही हाथापाई की। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Sweden Quran Burning: आगरा में प्रदर्शन, पुतला फूंका; पीएम मोदी से की स्वीडन से हर रिश्ता खत्म करने की मांग

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी प्रतिभा देवी का पति अवनीश सिंह शराब पीने का आदी है। रविवार को अवनीश आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। प्रतिभा ने रुपये देने से साफ मना कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा। पत्नी ने कहा कि शराब पीना छोड़ दो। इसी बात पर आग बबूला अवनीश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर देवर राघवेंद्र और ससुर ज्ञान सिंह भी वहां आ गए, लेकिन प्रतिभा को बचाने के बजाय दोनों ने भी उसे ही पीटना शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें -  Firozabad: चलती कार में लगी आग, लपटें देख लोगों में दहशत; कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -  साइलेंट मोड पर दुश्मन को मात: ब्रजभूमि में तैयार होंगे विशेष पैराशूट, 30 हजार फीट से छलांग लगा सकेंगे कमांडो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें