फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पत्नी से झगड़ा करना पड़ा भारी, सालों ने जीजा का कर दिया ऐसा हाल

Fri, 01 Apr 2022 04:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पत्नी से झगड़ा करना पति के महंगा पड़ गया। पत्नी ने मायके से फोन कर अपने भाइयों को बुला लिया। मायके वालों ने पति की कोई दलील नहीं सुनी और उस पर बरस पड़े। पति को इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला भरतवाल में शुक्रवार की सुबह एक दंपती के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के गुस्साई पत्नी ने मायके में फोन कर दिया और पूरी घटना बताई। कुछ समय बाद पत्नी के भाई आ गए और बहनोई की पिटाई कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा निवासी राजू गोस्वामी की ससुराल मोहल्ला में ही है। शुक्रवार की सुबह राजू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हे गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद साले घर आ गए और झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर सालों ने राजू को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। शेर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद राजू को बचाया जा सका।

सालों ने राजू को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर रूप से घायल राजू को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायल राजू के घटनाक्रम की जानकारी ली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें