फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बुलेट बाइक व रुपए न देने पर विवाहिता को प्रेस से जलाया, तीन तलाक देकर निकाला

Wed, 22 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
आगरा खंदौली के सलीम खां की बेटी रोजी को बुलंदशहर स्थित उसकी ससुराल में प्रेस से जलाया गया। आरोप है कि इसके बाद तीन तलाक देकर निकाल दिया गया। रोजी की तहरीर पर उसके शौहर और चार ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि दहेज में बुलेट बाइक और 50 हजार रुपये न दिए जाने पर उसके साथ यह बर्बरता की गई।
विज्ञापन


खंदौली निवासी सलीम खां ने अपनी बेटी रोजी की शादी 10 दिसंबर 18 को बुलंदशहर निवासी शाहरुख के साथ की थी। आरोप है की शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल के लोग रोजी से दहेज में 50 हजार रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे।

इसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। इस पर पिता रोजी को अपने घर खंदौली ले आए। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी बुलाई गई। इस पर ससुराल पक्ष के लोग रोजी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है की खंदौली से जाने पर 15 दिन सब ठीक रहा। इसके बाद फिर से दहेज की मांग शुरू हो गई। 16 दिसंबर को पति शाहरुख, सास शबाना, ननद हिना आदि ने रोजी के साथ मारपीट की, गर्म प्रेस से उसे जला दिया।

इसके बाद पति ने तीन तलाक देते हुए उसे घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना खंदौली पुलिस ने पति, सास, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें