फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा:  मायके रह रही पत्नी को पति ने पीटा, तेजाब डालने का लगाया आरोप 

Sat, 19 Mar 2022 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में अपनी मां के साथ रह रही महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। इतने से भी दिल नहीं भरा तो उस पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
महिला से मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एत्माद्दौला के कृष्णा बाग कॉलोनी में एक महिला ने पति पर मारपीट और तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़त महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी मुवीना की शादी को कई साल हो चुके हैं। वह अपनी मां के साथ रहती है। शुक्रवार शाम को महिला ने शिकायत की कि पति और ससुराली उससे मिलने आए थे। उन्होंने गाली गलौज की। इस दौरान लात घूंसों से मारा-पीटा। पीड़ित महिला का आरोप है कि  उस पर तेजाब भी डाल दिया गया, जिससे वह घायल हो गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि महिला चाय का खोखा अपनी मां के साथ चलाती है। कई साल पहले उसका पति से विवाद हो गया था, तब से मायके में रह रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में तेजाब की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को भी बयान के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें