फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव उर्रुआ नगला में विवाहिता को दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। जिससे तंग आकर महिला ने करीब एक माह पूर्व आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी पति करन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव उर्रुआ नगला निवासी बृजरानी पत्नी करन सिंह ने 17 अगस्त को फंद लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मायके पक्ष ने पति करन सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, जिसके चलते बृजरानी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पति करन सिंह राजकोल्ड तिराहे पर खड़ा है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पुलिस को देखकर मौके भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें