फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने ससुराल में की फायरिंग, बाल-बाल बचे ससुरालीजन

Tue, 12 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के गौतमनगर में एक युवक ने ससुराल में अपने साथी के साथ ससुरालीजन पर गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। ससुरालीजन बाल-बाल बच गए। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में ससुर ने आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

3 सितंबर को शहर के गौतम नगर सोरों गेट पर युवक अभिषेक अपने साथी के साथ ससुराल पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर सो रहा युवक का साला सुनील बाल-बाल बच गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर आ गए। आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युवक के ससुर कुंवरपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि कुंवरपाल की पुत्री नीलम की शादी अभिषेक से 3 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वह नीलम को प्रताड़ित करने लगा। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें