उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को थाना एत्माद्दौला का एक मामला पहुंचा। शादी को अभी सिर्फ आठ महीने ही हुए, पति ने पत्नी को छोड़ दिया। वजह पति से पत्नी का अधिक पढ़ा-लिखा होना है।
काउंसलर डॉ. अमित गौड ने बताया कि युवक की दलील है कि पत्नी अपनी मनमर्जी करती है। साथ रहना है तो पढ़ाई छोड़े वरना मायके में ही रहे। वहीं पत्नी का आरोप है कि शादी से पहले पढ़ाई कराने का वादा किया। अब पढ़ाना नहीं चाहते। उसे पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना सपना है। समझौता नहीं होने पर दोनों को अगली तारीख दी गई है।