फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में आग लगने से दर्दनाक हादसा, कमरे में सो रहे पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत

Sat, 16 May 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

  • दंपती मकान में अकेले रहते थे, इनकी बेटी देहरादून में पढ़ती है
  • पुलिस के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से एसी में लगी आग
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग में जलने और दम घुटने से दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जंगला तोड़कर आग पर काबू पाया और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
नगर के स्टेशन रोड स्थित भगवान आश्रम निवासी अजय शर्मा (50) पुत्र स्व. रामकुमार मिश्रा उत्तराखंड में मुंशी पन्ना मसाले की कंपनी में जोनल मैनेजर थे। वह पत्नी निशा शर्मा (48) के साथ रहते थे। उनकी बेटी अवनी देहरादून में नानी के यहां रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही है।

शुक्रवार सुबह जगार होने पर पड़ोसियों ने अजय शर्मा के घर से धुआं उठता देखकर दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार और फायर प्रभारी ने दरवाजा अंदर से बंद होने पर जंगला काटकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर दंपती को बाहर निकाला

फायरकर्मियों ने काटे गए जंगले से प्रवेश कर दरवाजे पर अंदर से लगे ताले को तोड़कर दरवाजा खोला। यहां बाहर के कमरे में अजय शर्मा मरणासन्न हालत में पड़े थे तथा अंदर के कमरे में बेड की नीचे निशा झुलसी हालत में पड़ी थी।

पुलिस ने अजय और निशा को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना जानकारी मिलने पर सीओ अजय चौहान व एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि संभवत: आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें