फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पुरानी प्रेम कहानी: पहले प्यार, फिर शादी, एक माह पहले हुई बेटी, अब उठाया खौफनाक कदम, क्या थी वजह?

Thu, 23 Feb 2023 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। एक माह पहले ही उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेम विवाह के बाद दंपती में ऐसा विवाद हुआ, कि दोनों ने एक साथ खुद को आग लगा ली। दोनों के आग की लपटों में घिरने के बाद चीख-पुकार मचाई। परिजन व आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। दोनों गंभीर रूप से जले थे। इनको पहले सीएचसी मारहरा ले जाया गया, वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


मामला मारहरा थाना क्षेत्र का है। खकरई निवासी हरी सिंह ने करीब दो वर्ष पहले राधा नाम की युवती से प्रेम विवाह किया। दोनों ने गृह कलह के चलते खुदकुशी करने के इरादे से  बुधवार की रात करीब नौ बजे ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे पति-पत्नी को देख परिजनों के होश उड़ गए। घर के सदस्यों ने किसी तरह दोनों में लगी आग को बुझाया। महिला को करीब 80 फीसदी और युवक को 60 फीसदी तक जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार के ही चाचा सुरेशचंद ने बताया कि हरी सिंह करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह करके महिला को लाया है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। दोनों प्रेम से रहते आ रहे हैं। राधा ने एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया है। बुधवार की शाम को हरी खेतों पर कार्य कर रहा था। राधा वहां पर पहुंची और दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों घर आ गए और शाम को भी झगड़ते रहे। रात करीब नौ बजे एक-दूसरे से कहते सुने गए कि मैं मर जाता हूं। इसी दौरान दोनों ने डीजल डालकर आग लगा ली। बताया कि हरी सिंह की पहली पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष अफसर खान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे थे। इससे पहले ही परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लेकर चले गए। जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि हालत नाजुक है और उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। दोनों ने आपसी कहासुनी पर ही आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें