फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: डीजे पर पसंद का गाना बजाने के लिए जमकर मारपीट, तीन घायल, प्रधान सहित सात नामजद

Thu, 23 Feb 2023 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डीजे पर हुए इस विवाद में मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीजे पर डांस (फाइल फोटो सांकेतिक) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी समारोह में डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर गांव के ही लोगों में विवाद हो गया। इससे दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित सात लोगों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

नगला केवल निवासी विनोद ने थाने में तहरीर दी है कि उसके परिवार का एक शादी समारोह एक गार्डन में हो रहा था। बच्चों के डांस के लिए डीजे लगाया गया था। बारात चढ़ने के बाद जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था, तभी बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों में डांस को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मामला बढ़ गया और दो पक्षों में मारपीट हो गई।

ये भी पढ़ें-  Kasganj: दारोगा ने खुद को क्यों मारा? आरोपी महिला बोली- पहले पति से कराया था तलाक, आरोप सुनकर अधिकारी भी हैरान

तीन युवक हो गए घायल 

मारपीट की इस घटना में हर्षल कुमार,विनोद कुमार और उमेश राजपूत घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने विनोद कुमार की तहरीर पर प्रधान राजबहादुर नगला घाघ समेत सचिन, श्यामवीर, भूपेंद्र, रवेंद्र और सौरभ समेत सात के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि मंगलवार की रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें