फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः विवाहिता की हत्या के आरोपी पति समेत चार को जेल

Sat, 25 Nov 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
आगरा में दयालबाग स्थित पॉश कालोनी पुष्पांजलि बाग फेज-2 में गुरुवार सुबह विवाहिता शिप्रा जौहरी की लाश बेडरूम में मिलने के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इसमें नामजद कराए गए उसके पति आशीष सक्सेना, ससुर मदन मोहन, सास संतोष और देवर रावेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शिप्रा का मायका एटा के जैथरा के कसौलिया में है। आशीष और उसकी शादी इसी साल छह मई को हुई थी। दोनों सरला बाग में पतंजलि मेगा स्टोर चलाते थे। जानने वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा रहता था। सिप्रा के पिता नरेंद्र जौहरी का  कहना है कि उनकी बेटी पर दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार उसकी पिटाई की गई। उससे ब्रांडेड कपड़े और गहने लाने के लिए कहा जाता था। मना करती थी तो पिटाई की जाती थी। उसकी सास संतोष ने उस पर कई बार टोना टोटका भी किया। 

पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आशीष भाग गया था। उसे ढूंढ निकाला गया। अन्य आरोपी घर से ही हिरासत में ले लिए गए थे। वे लोग कह रहे थे कि शिप्रा ने सुसाइड किया है। मदन मोहन बैंक से सेवानिवृत्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें