आगरा में दयालबाग स्थित पॉश कालोनी पुष्पांजलि बाग फेज-2 में गुरुवार सुबह विवाहिता शिप्रा जौहरी की लाश बेडरूम में मिलने के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया।
इसमें नामजद कराए गए उसके पति आशीष सक्सेना, ससुर मदन मोहन, सास संतोष और देवर रावेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शिप्रा का मायका एटा के जैथरा के कसौलिया में है। आशीष और उसकी शादी इसी साल छह मई को हुई थी। दोनों सरला बाग में पतंजलि मेगा स्टोर चलाते थे। जानने वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा रहता था। सिप्रा के पिता नरेंद्र जौहरी का कहना है कि उनकी बेटी पर दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।