फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पिता के साथ मारपीट से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, उतरने के लिए रखी ये शर्त

Fri, 02 Feb 2024 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गांव के ही दबंगों द्वारा पिता से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा। थाने में सुनवाई न होने पर वो मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर में पिता के साथ हुई मारपीट की घटना से आहत युवक टावर पर चढ़ गया। ये देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो न्याय न मिलने तक उतरने के लिए तैयार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र धारा जीत निवासी आसेकापुरा थाना डौकी के पिता धारा जीत के साथ गांव के ही कुछ आधा दर्जन लोगों के द्वारा मारपीट कर दी गई। राकेश ने बताया कि दबंगों के घर पर सरकारी पानी की टंकी लगी है। इस टंकी से सिंचाई को लेकर विवाद हुआ। दबंगों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। वो थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। 

बताया गया है पिता से हुई मारपीट से आहत शुक्रवार सुबह वो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। तीन घंटे से वो टावर पर ही बैठा हुआ है। जानकारी पर थाना डौकी प्रभारी सहित तहसीलदार फतेहाबाद आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।  राकेश को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन 1:00 बजे तक वह टावर से नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें