फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातघर में स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने पर हंगामा

विज्ञापन
कासगंज के नदरई में दलित ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नदरई में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन बारातघर में करने पर अनुसूचित जाति के ग्रामीण भड़क गए। विरोध की जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे विधायक ने नए स्थान पर बारातघर बनाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण योजना में नदरई का स्वास्थ्य केंद्र टूट गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र का संचालन बंद हो गया। इससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य केंद्र को बारातघर में संचालित करने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गईं। रविवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र का सामान बारातघर लाया गया तो नदरई के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने कहा कि यह बारातघर उनके समाज का है। इसमें स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नहीं हो सकता। ग्रामीणों को समझाया गया कि अभी अस्थायी रूप से इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। हालांकि ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद नदरई के अनुसूचित जाति के ग्रामीण सदर विधायक के कैंप कार्यालय पहुंच गए। यहां सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने नए बारातघर के निर्माण का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें