फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए श्वेता को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर बेहतर प्रयास करने वाली कासगंज की शिक्षिका श्वेता मिश्रा का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षिका का मॉडल चयनित होने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री ने दिल्ली में उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जय जयराम निवासी प्रद्युम्न कुमार मिश्रा की बेटी श्वेता मिश्रा अमांपुर विकासखंड के गांव किशोरपुर में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बेहतर प्रयास किए। इसके लिए अरविंदो सोसाइटी ने देश के दस शिक्षकों में चयनित किया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर श्वेता ने एक लेख लिखा और मॉडल तैयार किया। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल ने उनके प्रयास के लिए बधाई दी।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के चयनित 10 शिक्षकों में श्वेता मिश्रा का भी चयन किया गया और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। श्वेता की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों ने बधाईयां दी हैं।
विज्ञापन

एनसीटीई की पत्रिका में लेख को मिली जगह
कासगंज। कार्यक्रम में एनसीटीई की चेयरपर्सन डा. समरजीत वेदी भी शामिल हुईं। उन्होंने श्वेता के प्रयास की सराहना की और मॉडल का लेख राष्ट्रीय पत्रिका के लिए चयनित किया। अब देशभर में कासगंज की शिक्षिका के प्रयास का पाठ पढ़ाया जाएगा।
- यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है कि अमांपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव किशोरपुर पर तैनात शिक्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता पाई है। विभाग की ओर से शिक्षिका को बहुत बहुत बधाई- राजेंद्र सिंह बोरा, खंड शिक्षाधिकारी, अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें