फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: गर्मी के मौसम में आग ने मचाया हाहाकार, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sun, 28 Apr 2019 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
खेत में जलकर राख हुई गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। सैकड़ों बीघा खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो रही है। फसल में हुए नुकसान से किसानों को अब परिवार पालने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

  
किशनी थाना क्षेत्र के कटरा समान में बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। खेत के किनारे बादाम सिंह यादव के मकान के पीछे नन्हे चक ने भेड़ों की 30 क्विंटल ऊन खरीद कर जमा की थी। वो भी जलकर राख हो गई। दमकल के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खेतों पर बनी बोरिंग पर पंप सेट लगाकर पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया।
 
बिछवां क्षेत्र के नगला पाल में शनिवार की दोपहर अचानक गेहूं की पकी फसल तथा कटे रखे बोझों में आग लग गई। तेज हावा के कारण आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। गांव के प्रमोद कुमार, रामदत्त, रामवीर, जसवंत, उदयवीर, दलपत, सीताराम, दलवीर, रामवीर, राजवीर की लगभग डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक दमकल गांव पहुंची तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह लगी आग

आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
किशनी नगर पंचायत के हरीसिंहपुर गांव के पास जंगल में आग लग गई। सूचना पर दमकल और स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं नगला बने के बाहर खेत में आग लगने से गांव के जसवंत पाल की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 

कुसमरा क्षेत्र के ढढौंस में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते किसान ब्रजेश त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश दुबे, वेदप्रकाश दुबे, रामनरेश, चंद्रशेखर, ग्रीश चंद्र और रिंकू के खेतों में आग लग गई। आग में किसानों के खेत में खड़ी करीब सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा लिया।

करहल क्षेत्र के हरवाई में बालकराम के खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन में अचानक फाल्ट होने से तार टूटकर खेत में जा गिरा। खेत में रखे गेहूं के बोझों में आग लग गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाने के बाद आग पर काबू पाया। बालक राम को हजारों का नुकसान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें