फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह उमस ने किया बेहाल, दोपहर को बारिश से मिली राहत

Tue, 25 Jun 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दोपहर को हुई बारिश ने उमस से बेहाल हो रहे लोगों को राहत दे दी। अधिकतम पारा लगातार तीसरे दिन भी 38 डिग्री पर बना रहा। तीन दिन से रुक- रुक कर होने वाली बुंदा-बांदी से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। फसलों के लिए अब किसान को सिंचाई की समस्या नहीं आ रही।
विज्ञापन

जिले में सुबह के समय न्यूनतम पारे में 3 डिग्री से अधिक का उछाल देखा गया। पारा 26.8 डिग्री से बढ़कर 30.1 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ही तेज खिली धूप निकलने लगी। हवा नहीं चलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल नजर आने लगे। इसके बाद पारा तेजी से चढ़ने लगा। दोपहर 12 तक पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन कुछ देर बाद ही बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने के साथ ही बूंदा-बांदी का दौर शुरू हो गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
लगभग आधा घंटे तक कभी हल्की कभी तेज बारिश होती रही। जिससे लोगों को गमी से राहत मिल गई। लोग सुकून महसूस करने लगे। दोपहर तीन बजे अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन देर सांय तक बादल छाए रहे। जिससे नमी बनी रही। जिले में पिछले तीन दिन से कभी रात में तो कभी सुबह या दोपहर में बारिश हो रही है। जिससे किसान खुश नजर आ रहे है। जो फसलें सूखने लगी थी वे लहलहाने लगी हैं। वहीं, खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए भी किसान तैयारी में जुटे हैं। किसान रामसिंह ने बताया कि इस मौसम फसलों के लिए अच्छा हो गया है। फसलों को फिलहाल सिचाई की आवश्यकता नहीं है। धान की रोपाई व अन्य फसलों की बुवाई आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें