फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि दीक्षांत समारोह आज: हुमा जाफर बरसेगा 'सोना', मिलेंगे इतने मेडल

Thu, 13 Apr 2023 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 88वां दीक्षांत समारोह आज है। यहां एफएच मेडिकल कॉलेज की हुमा जाफर को सर्वाधिक 11 पदक मिलेंगे। 
 
विज्ञापन
हुमा जाफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 88वां दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी दीक्षांत मंडपम में होगा। इसमें पदकों के साथ 82 छात्र-छात्राओं की मेधा चमकेगी। एफएच मेडिकल कॉलेज की हुमा जाफर को सर्वाधिक 11 पदक मिलेंगे। कुल 123 पदक दिए जाएंगे। मंगलवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


रिहर्सल की कड़ी में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी के नेतृत्व में कुलपति आवास से दीक्षांत समारोह की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य व बाकी शिक्षक शामिल हुए। एनसीसी की 70 एनसीसी कैडेट्स ने कुलपति को सलामी दी। शोभायात्रा में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल का घोष दल भी शामिल हुआ। शोभायात्रा शिवाजी मंडपम पहुंचीं। इसके बाद राष्ट्रगीत और विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन किया गया। 88वें दीक्षांत समारोह को शुरू कराने की घोषणा की गई।

इस दौरान जल भरो अभियान की शुरुआत भी की गई। जल की जीवन में महत्ता को गीत के माध्यम से समझाया गया। इसके बाद डिग्रियां व पदक दिए जाने का रिहर्सल किया गया। हालांकि रिहर्सल के दो बार लाइट चली गई। देर तक रिहर्सल बिना लाइट और माइक के किया गया। रिहर्सल में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. विनीता सिंह, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. सुगम आनंद ने किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - IPL 2023 Satta: सट्टा खेलने वाले अब हो जाएं होशियार, ऑनलाइन 'लक आजमाने वाले' चार गिरफ्तार
विज्ञापन

 


प्रो. एमएम सालुंखे होंगे मुख्य अतिथि

दीक्षांत समारोह में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एमए सालुंखे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी होंगी। उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कार्यक्रम दूसरी जगह लग गया है, वह दीक्षांत समारोह में नहीं शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें