फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल देखने उमड़ी भीड़...34 हजार पर्यटकों ने किया दीदार, प्रवेश के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

Sun, 04 Jan 2026 12:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल देखने के लिए साल के पहले शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवेश के लिए घंटों लाइन में पर्यटक इंतजार करते रहे। टिकट के लिए भी पर्यटकों को परेशाना होना पड़ा।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नए साल के पहले शनिवार को 34 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का टिकट खरीद कर दीदार किया। प्रवेश के लिए पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 11:30 बजे से पूर्वी गेट एवं पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सीआईएसएफ की कड़ी चेकिंग के बाद ताज में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन


ताजमहल पर 34,645 हजार पर्यटक पहुंचे। इसमें भारतीय 31419, विदेशी 2965, सार्क 229 और बिम्सटेक देशों के 32 सैलानी शामिल है। इसमें मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अदा करके 2136 सैलानी पहुंचे। टिकट लेने से लेकर ताजमहल में प्रवेश तक पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण पश्चिमी गेट पर पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल सका, जिस वजह से वह टिकट काउंटर पर कतार में लगे, जहां उन्हें एक घंटे से ज्यादा समय के इंतजार के बाद टिकट मिल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें