फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: कैंट स्टेशन पर 14 से रुकेगी हुबली सुपरफास्ट, कई ट्रेनों का बदला गया समय

Fri, 29 Sep 2023 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में  1 अक्तूबर से ट्रेनों के संचालन की नई समय सारिणी जारी की गई है। कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे ने 1 अक्तूबर से ट्रेनों के संचालन की नई समय सारिणी जारी की है। इसमें कई ट्रेनों के समय तय किए हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा दिया है। हुबली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट भी आगरा कैंट पर रोकी जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 20657/20658 हुबली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 अक्तूबर से झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर रुकेगी। रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस का आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव बढ़ाया गया है। ट्रेन अब 4 मिनट ठहरेगी, पहले 2 मिनट का ठहराव था।

ताज एक्सप्रेस भी आगरा कैंट स्टेशन पर 4 मिनट रुकेगी, पहले 2 मिनट ठहरती थी। गाड़ी संख्या 10909 आगरा कैंट-मैनपुरी मेमू मैनपुरी में 10 मिनट देर से रात 9.35 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। 04156 टूंडला-आगरा कैंट मेमू अब टूंडला से शाम 4.30 बजे के बजाय 40 मिनट पहले दोपहर 3.40 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


04163 इटावा-आगरा कैंट मेमू अब इटावा से सुबह 5.40 बजे के स्थान पर 5 मिनट पहले 5.35 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 05413 कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर अब आगरा फोर्ट स्टेशन पर दोपहर 12.35 के स्थान पर 35 मिनट बाद दोपहर 1.10 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राधास्वामी सत्संग सभा का कारनामा: आठ आने के स्टांप पर 88 साल से यमुना से खींच रहे पानी, नहीं हुई कभी जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें