फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी सपा छात्रनेता की गिरफ्तारी न होने पर भारी हंगामा

Sun, 22 Mar 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदारी स्थित मऊ में डेयरी मालिक फतेह सिंह की हत्या के चौथे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम पुलिस के खिलाफ शनिवार को भी व्यापारियों ने भारी हंगामा किया। मथुरा के बल्देव से यहां पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों और दुकानदारों ने मऊ रोड जाम कर दिया। बवाल बढ़ने पर फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन मृतक के परिवारीजन नहीं माने। आरोप लगाया कि आरोपियों का सत्ता से तार जुड़े होने के कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। केंद्रीय मानव संसाधन गृह राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बता दें, मऊ के कालिंदीपुरम निवासी फतेह सिंह चौधरी मऊ चौराहे पर दूध की डेयरी चलाते थे। बुधवार की रात को सपा छात्रसभा के आदित्य ठाकुर, दुर्गेश आदि ने अपने साथियों के साथ लाठी, डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भी थाना पुलिस किसी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके विरोध में मऊ रोड के दुकानदारों ने शनिवार को भी मार्केट बंद रखा। डेयरी मालिक के पैतृक गांव नगला बेरी बल्देव (मथुरा) से दर्जनों ग्रामीण मऊ पहुंच गए। सुबह तकरीबन दस बजे मृतक के परिवार की महिलाएं भी मऊ मार्केट पहुंच गईं। सैकड़ों लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। मऊ की ओर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। एसीएम जितेंद्र सिंह, सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई दफा हाईवे जाम करने की स्थिति बनी, लेकिन दुकानदारों ने जाम नहीं लगने दिया। उनका कहना था कि हमें पब्लिक को परेशान नहीं करना है। घंटों समझाने के बाद भी मृतक के घरवाले गिरफ्तारी से कम किसी बात पर जाम खोलने को तैयार नहीं थे। चार घंटे तक हंगामा चला।
दोपहर दो बजे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया पहुंचे। मृतक के चाचा लक्ष्मण सिंह, भतीजे कृष्णवीर से बातचीत की। कहा कि हत्यारे कितने भी ताकतवर हों, गिरफ्तार किए जाएंगे। वे आईजी से बात करेंगे। कुछ लोगों ने मंत्री का भी विरोध कर दिया। उनका कहना था कि आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें