बाह। बिजौली के रितिक यादव की 11 मार्च को शादी है। उसके दादा रामजी ने बताया कि रितिक यादव एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। पिता विनोद दिल्ली गए हैं। परिवार इस बात से परेशान है कि रितिक की शादी की तैयारी हो चुकी थी। घर में खरीदारी कर ली गई थी। अब उसका जमानत पर छूटना भी आसान नहीं है। इसके लिए परिवार पैरवी में जुट गया है।
गिरफ्त में आए सोनू पुरवंशी के पिता विनोद कुमार अपने घर की देहरी पर बैठे मिले। उन्होंने बताया कि बेटा सोनू पुरवंशी मुंबई में सब्जी की फड़ लगाता था। इससे ही परिवार का पेट पाल रहा था। वह कभी कहीं नहीं जाता था। उसकी गांव में भी ज्यादा लोगों से दोस्ती नहीं थी। मझला बेटा मोनू जैतपुर में परचून की दुकान पर काम करता है जबकि छोटा शिवांशू महज 9 साल का है। बेटा सोनू किस तरह से गिरोह के चंगुल में फंस गया, कोई नहीं जानता है। यह भी लग रहा है कि उसे फंसाया गया है। समधी बेटे को छुड़ाने की पैरवी कर रहे हैं। वह कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।