फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेडरूम के बाहर लगा दिए कैमरे, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना थाने में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और निजता भंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उनकी शादी 12 मार्च 2019 को कपिल देव के साथ हुई थी। विवाह में करीब 15 लाख रुपये नकद, जेवर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी। इसके बावजूद, पति कपिल देव, सास-ससुर और देवर जीतू ने अतिरिक्त दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि देवर जीतू ने घर में बेडरूम और किचन के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से पीड़िता की निजता भंग हो रही थी। जब विरोध किया तो 12 दिसंबर 2025 को उन्हें पीटा गया। उसके बाद उन्हें दो मासूम बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें