फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, टूटी पटरी से गुजर रही थी ट्रेन

Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूटी रेल पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर रेलखंड पर शनिवार सुबह को हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। चालक ने टूटी पटरी से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। मौके पर पहुंची टीम ने टूटी पटरी की अस्थायी मरम्मत कर ट्रेन को करीब एक घंटे बाद आगे बढ़ाया।  
विज्ञापन


सुबह 5.25 बजे हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड के अमियापुर-रूरा रेलवे स्टेशनों के बीच खंबा नंबर 1063/25-27 पर पहुंची, वैसे ही चालक को झटका लगा। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और मुख्य नियंत्रण कक्ष को मामले की जानकारी दी। 

सूचना मिलते ही नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर तकनीकी विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। पटरी के जोड़ पर लगभग पांच इंच पटरी गायब थी। टीम ने अस्थायी तौर पर पटरी की मरम्मत कर 30 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेन को साढ़े छह बजे करीब आगे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

इस दौरान दिल्ली जा रहीं डिब्रूगढ़ी राजधानी एक्सप्रेस, रांची राजधानी, सियालदा राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, कोलकाता राजधानी, गोहाटी राजधानी, पूर्वा एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं। 

प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि रेल प्रशासन ने पटरी टूटी होने की जांच के आदेश दिए हैं। विभाग के पीडब्ल्यूआई व गैंगमैन से पूछताछ की है। हालांकि जोइंट पर दोनों ओर से पटरियों को क्लैंप से जुड़ा होने पर हादसा होने की संभावना कम थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें