गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में फैला हुआ है। गिरोह के इंस्टाग्राम पर कई वीडियो हैं। गिरोह में शामिल होने पर शूटर बना दिया जाता है। सरगना युवाओं को हमले की जिम्मेदारी साैंपते हैं। उन्हें बस इतना बताया जाता है कि कहां जाना है। हथियार और कारतूस के साथ रुपये भी मुहैया करा दिए जाते हैं। हमले के बाद बचाने की भी जिम्मेदारी ली जाती है।
ये भी पढ़ें - UP: महिला ने युवक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, खुलासे ने मचा दी खलबली; पहले भी कइयों संग ऐसा ही किया
फर्जी आईडी से वह श्रीगंगानगर के होटलों में था। फायरिंग के बाद वह पक्की तलैया में अपने घर पर ठहरा था। इससे पहले 30 जनवरी 2023 को जयपुर के जी क्लब एवं होटल डेज के मालिक पर 1 करोड़ की मांग के लिए चिट्ठी फेंक कर भागे लॉरेंस विश्नोई के 3 शूटरों बीकानेर के जयप्रकाश उर्फ जेपी, रिषभ उर्फ यशचंद्र, डिफेंस कॉलोनी बाह के प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा को जयपुर पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा था।
ये भी पढ़ें - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका हुई खारिज
बाह के बड़ागांव का भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था। शूटरों से पूछताछ में पता चला था कि मोबाइल एप के जरिए लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैंडलरों के संपर्क में आए थे। प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित की गिरफ्तारी इसका ही हिस्सा मानी जा रही है। गैंगस्टर का नेटवर्क बाह में सुरक्षा के लिए खतरा तो है ही, सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ी चुनौती है। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। अगर, लाॅरेंस का गिरोह बीहड़ में सक्रिय है तो उसके बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही माता-पिता को अपने बच्चों के बारे में ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा जाएगा।