फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में लिया लजीज व्यंजनों का स्वाद, परिवार को चार लाख रुपये चुकानी पड़ी कीमत; जानें आखिर क्या है मामला

Thu, 30 Apr 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 6 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए। परिवार शादी में गया था और वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई, जब परिवार मथुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos

कालिंदी विहार डी-1023 निवासी नन्नेश कश्यप मंगलवार रात करीब नौ बजे परिवार सहित भतीजे की शादी में शामिल होने मथुरा गए थे। देर रात करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों पहले आसपास रेकी करते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे का कुंदा तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया।
 

चोरों ने घर के अंदर कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी में रखी करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी व डेढ़ से दो लाख रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने मकान का टूटा दरवाजा देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घर की हालत देखकर हैरान रह गए। सूचना पर ट्रांसयमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित नन्नेश कश्यप ने बताया कि चोरी गई नकदी मकान खरीदने के लिए एडवांस के तौर पर रखी गई थी। घटना से परिवार सदमे में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें