फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: फिरोजाबाद में बारिश के चलते गिरा पक्का मकान, छह लोग घायल

Tue, 24 May 2022 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आंधी और बारिश के साथ मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। वहीं जसराना के मोगरा में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते पक्का मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें दबने से 6 लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
विज्ञापन
बारिश में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में बारिश के चलते बीती रात बड़ा हादसा हुआ। थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोगरा में पक्का मकान गिरने से चीख पुकार मच गई। लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मकान गिरने से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों के परिवारीजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोगरा निवासी प्रेमकिशोर के बच्चे पूजा, सरिता, नंदनी, सपना, अवनीश कुमार, करु अपने घर में दलान में सो रहे थे। रात्रि एक बजे हो रही तेज बारिश के बीच बिजली कडकने से प्रेम किशोर का पक्का मकान गिर गया। मकान गिरने से गांव में हड़कंप मचा गया। वहीं मकान के मलबे में बच्चों के दबने से चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

 लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। वहीं पीड़ित का मलबे में दबकर घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।  ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने से मकान गिर गया है। मकान के मलबे में दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया है। वहीं छह लोगों को चोट भी लगी है। ग्रामीणों एवं पीड़ित ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें