उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। लगातार बारिश से पिढ़ौरा क्षेत्र के रामपुर चंद्रसेनी गांव में गुरुवार की शाम रामखिलावन का पक्का मकान गिर गया। मलबे में दबकर उनकी पत्नी राजकुमारी (55) की मौत हो गई। जबकि पुत्र, पुत्रवधू और पौत्र तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
घर गिरने के बाद मची चीख पुकार के बाद गांव के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर नायब तहसीलदार बांकेबिहारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। घर गिरने से ग्रहस्थी का सामान भी खराब हुआ है।