फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रात को घर जा रही थी नर्स, रास्ते में मिला प्रेमी; बीच सड़क निकाला तंमचा... फिर जो किया कांप गई रूह

Thu, 12 Sep 2024 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में रात को नर्स ड्यूटी से घर जा रही थी। रास्ते में उसका प्रेमी मिला। उसने बीच सड़क तंमचा निकाला और युवती को गोली मार दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार रात घर जा रही युवती को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गोली युवती के चेहरे के पास से रगड़ती हुई चली गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास 100 फुटा रोड पर हुई। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती निजी हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करती है। रात में वह अपने घर जा रही थी। अस्पताल से निकलते ही 200 मीटर की दूरी पर सुनसान रास्ते पर उसे नगला टीन का रहने वाला बबलू मौर्य मिल गया। 

बताया कि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका है। बताया गया है कि किसी बात पर विवाद हुआ। बबलू ने तमंचा निकाल लिया। युवती को गोली मार दी, जो उसकी आंख के पास से रगड़ती हुई निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें