फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर के राजमाता मंदिर से घंटे चोरी

विज्ञापन
बटेश्वर के महाभारत कालीन राजमाता मंदिर से 12 घंटे चोरी,मचा हडकंप,पुजारी ने दी चौकी पर तहरीर - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के महाभारतकॉलीन राजमाता मंदिर से सोमवार की रात पीतल के 12 घंटे चोरी हो गए। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हूई। पुजारी ने बटेश्वर चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजमाता मंदिर के पुजारी संत कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे राजमाता की आरती करने के बाद वह घर चले आए थे। मंगलवार सुबह मां की पूजा के लिए पहुंचे तो प्रवेश द्वार की कुंडी टूटी हुई थी। गेट खुला था और मंदिर के अंदर से पीतल के 12 घंटे गायब थे। इसमें दो घंटे करीब पांच-पांच किलो और 10 करीब बाह दो-दो किलो वजन के थे। चोरी की जानकारी होने पर गांववाले भी जुट गए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मंदिर यमुना के बीहड़ में स्थित है। चोरी की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बटेश्वर और शौरीपुर के बीच यमुना के टीले पर स्थित राजमाता मंदिर में महाभारत काल के दौरान वासुदेव पूजा करते थे। नवरात्र में यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है। प्राचीन मंदिर के प्रति बटेश्वर ही नहीं, बाहर के लोगों की भी गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें