कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दुसायत मौहल्ले की गलियों को सील करते कर्मचारी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। नगर के दुसायत मोहल्ले में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की सैंपलिंग कराई। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाला युवक चार जून को दुसायत में अपने घर आया।
उसका कोरोना टेस्ट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भर्ती कराया। उसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया। कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दुसायत मोहल्ले को सील कर दिया गया है। फिलहाल यहां के लोगों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।