फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल प्रबंधकों ने नहीं लेने दिए पर्यटकों के नमूने, कोविड जांच को पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 03 Jan 2023 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना के खतरे की आशंका के बीच आगरा में होटल प्रबंधकों की मनमानी सामने आई है। शहर के तीन होटल प्रबंधकों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को होटल में ठहरे पर्यटकों की कोविड जांच के लिए नमूने नहीं लेने दिए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तीन बड़े होटलों के प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोरोना वायरस की जांच के लिए कर्मचारियों और पर्यटकों के नमूने नहीं लेने दिए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी शिकायत डीएम से की है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के मरीज मिलने के बाद सोमवार से होटलों में नमूने लेने का अभियान शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम फतेहाबाद रोड स्थित एक बड़े होटल में कर्मचारियों और पर्यटकों के नमूने लेने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन


होटल के प्रबंधन ने टीम को कर्मचारी और पर्यटकों के नमूने नहीं लेने दिए हैं। पास एक एक अन्य होटल में टीम ने दो पर्यटकों के नमूने लेने दिए, लेकिन मौके पर मिले 14 कर्मचारियों के नमूने लेने से रोक दिया। तीसरे बड़े होटल में टीम ने कोरोना वायरस की जांच करने के लिए सात कर्मचारियों के नमूने लिए, लेकिन यहां ठहरे पर्यटकों के नमूने नहीं लेने दिए। होटल प्रबंधन को कोरोना वायरस से निपटने के लिए सहयोग करने के बारे में कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया। 

790 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

स्वास्थ्य विभाग ने विदेशी पर्यटकों समेत 790 लोगों के नमूनों की जांच कराई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। ये नमूने ताजमहल, आगरा कैंट स्टेशन व अन्य केंद्रों से जुटाए गए थे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 790 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। 

टीम ने ताजमहल से 250 से अधिक विदेशी पर्यटक समेत एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों से नमूने लिए थे। एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच हुई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीते सप्ताह भेजे गए संक्रमित मरीज के जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें