फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हजार के कर्ज पर आठ साल से ब्याज दे रहा था होटल मैनेजर, उठाया खौफनाक कदम; सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Fri, 25 Aug 2023 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मैनेजर की लाश होटल के कमरे में मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें आत्महत्या करने की वजह लिखी थी। इसके बाद पुलिस ने कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।  
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बालूगंज स्थित होटल रिलेक्स के मैनेजर की आत्महत्या के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह सूदखोरी भी करता था।
विज्ञापन


मैनेजर ने उससे 8 साल पहले 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज मूलधन से भी ज्यादा हो गया था। चेक बाउंस होने पर मैनेजर के खिलाफ केस भी लिखा दिया था। मैनेजर ने सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा बयां की थी। मूलरूप से मलपुरा के गांव बरारा निवासी कमल सिंह (60) का शव 13 अगस्त को होटल रिलेक्स में फंदे पर लटका मिला था। छह साल से होटल में नौकरी कर रहे थे। हेमा क्लाथ स्टोर के मालिक नरेंद्र भोजवानी उर्फ तोती भाई को अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया था।

सुसाइड नोट मिला था

सुसाइड नोट में लिखा था कि ब्याज पर पैसा देकर एडवांस में चेक लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कानून बनना चाहिए। कमल सिंह के बेटे रोहित ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज कराया था। मुकदमे में होटल मालिक मंजीत सिंह उनके बेटे प्रिंस और नरेंद्र भोजवानी को नामजद किया था। पुलिस ने इस मामले में जयपुर हाउस निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें-  आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चुका रहा था ब्याज

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि कमल सिंह ने 50 हजार रुपये नरेंद्र भोजवानी से उधार लिए थे। बदले में पांच चेक दिए थे। कई साल से वह ब्याज चुका था। नरेंद्र भोजवानी ने चेक खाते में लगाए थे। बाउंस होने पर उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया था। जिससे वह परेशान था। पुलिस को जांच में होटल मालिक और उसके बेटे के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में सिर्फ हेमा क्लाथ का नाम लिखा था।

ये भी पढ़ें-  बीएसए ऑफिस में कैसे लगी आग: 46 महीने बाद भी नहीं उठ सका इस अग्निकांड से पर्दा, जल गए थे शिक्षकों के रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें