फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर छापा, तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले

विज्ञापन
टूंडला के उसायनी स्थित होटल में छापामार कार्रवाई करते सीओ अभिषेक श्रीवास्तव व तहसीलदार डा संतरा - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
होटल पर छापा, तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले
विज्ञापन

अफसरों ने होटल कराया सील, संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की हो रही तैयारी
पूछताछ के बाद पकड़े गए प्रेमी युगलों को किया परिजनों के सुपुर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे स्थित पर उसायनी स्थित एक होटल में शुक्रवार को तहसीलदार व सीओ ने छापा मारा। यहां तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। अफसरों ने होटल को सील करते हुए संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अफसरों को हाईवे किनारे, एटारोड के होटलों में अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एफएसओ देवेंद्र कुमार, टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने उसायनी वैष्णोधाम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर संचालित हो रहे होटल जीआरजे में छापा मारा। यहां तीन युगल आपत्तिजनक हालत में मिले। छापे के बीच में ही होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। तहसीलदार डा संतराज सिंह ने बताया कि होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में भी यह होटल हो चुका है सील
यह पहला मौका नहीं है जब टूंडला से फिरोजाबाद के बीच स्थित होटलों में अनैतिक कार्यों को लेकर कार्रवाई की गई हो। इससे पूर्व भी जीआरजे होटल सहित टूंडला के कई होटलों, गेस्ट हाउसों पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. बुसरा बानों ने छापा मारकर कई जोड़ों को होटलों से पकड़ा था। कुछ समय बाद ही ये होटल फिर से गुलजार हो गए।
विज्ञापन

होटल जीआरजे में छापा मारा गया था। होटल में मानक के अनुसार, कमरे व आग बुुझाने के साधन नहीं थे। होटल में तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत मिले थे। बालिग होने पर परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है। होटलों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
- अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें