मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश राठौर
- फोटो : अमर उजाला
नींद पूरी न होने से परेशानी: डॉ. गुरनानी
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. केसी गुरनानी ने बताया कि गर्मी के कारण लोगों को नींद पूरी नहीं होती, इससे दिन भर फिजियोलॉजिकल स्ट्रेस बना रहता है। भूख कम लगती है, इससे सिर दर्द, कमजोरी, थकान होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर लोगों में तेज आवाज में बोलना, बात-बात पर गुस्सा करना, झगड़ा करने जैसी परेशानी होने लगती है लेकिन यह अस्थायी है।
कामकाजी युवाओं की संख्या अधिक है
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में 25 से 45 साल के कामकाजी युवाओं की संख्या अधिक है। इन पर काम के दबाव अधिक है और रात में भी नींद प्रभावित होती है।
ये बरतें सावधानी
- हर आधा घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
- रात को गरिष्ठ भोजन न करें, पौष्टिक खाना खाएं।
- फोन, कंप्यूटर, टीवी पर समय कम बिताएं।
- सुबह और शाम को काम निबटाने पर जोर दें।
- मानसिक रोगी दवाएं बंद न करें।
- खुद को व्यस्त रखें और जल्दी सोएं।