फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का लॉकडाउन, पारा ञ्च 45

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन-4 में बाजार खुल रहे हैं, आवागमन भी बड़ गया। लेकिन गर्मी के तेवर ने लॉकडाउन शुरू करवा दिया है। रविवार को पारा चढ़ कर 45 डिग्री पहुंच गया। इससे लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। विशेषज्ञों की माने तो फिलहाल मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुरूआत में प्रशासन और पुलिस को काफी कवायद करनी पड़ रही थी, लेकिन चढ़ते पारे में पुलिस प्रशासन का काम आसान हो गया है। अब यह काम सूरज की भीषण तपिश करने लगी है सुबह 11 बजे के बाद कोई भी सड़कों पर नजर नहीं आ रहा था।
सर्कुलर रोड, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, नदरई रोड, ढोलना मार्ग, इस्माइलपुर, किसरौली मार्ग पर दोपहर में आवाजाही ना के बराबर थी। जैसे जैसे सांझ ढलती गई आवाजाही में भी इजाफा हुआ। जो लोग अभी तक कोरोना महामारी के कारण एसी और कूलर के प्रयोग से बच रहे थे, अब सभी एसी और कूलर का प्रयोग करने को विवश हैं। रविवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी पांच दिनों के पारे का अनुमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
25 मई 4 29
26 मई 47 28
27 मई 46 28
28 मई 45 29
29 मई 45 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें