फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: जांच कमेटी करती रही इंतजार, नहीं उपलब्ध कराए 91 मरीजों के रिकॉर्ड

Fri, 25 Jun 2021 09:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

समिति ने डॉ. अरिन्जय जैन से गुरुवार को मरीजों का नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत सभी विवरण उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन उन्हें सूची नहीं मिली, अन्य कुछ दस्तावेज दिए हैं। ऐसे में आईएमए सूची आने के बाद ही जांच का दायरा बढ़ाएगी।
विज्ञापन
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमए की जांच समिति को डॉ. अरिन्जय जैन ने 26 और 27 अप्रैल को भर्ती मरीजों की सूची उपलब्ध नहीं कराई। समिति शाम तक सूची का इंतजार करती रही, ऐसे में जांच एक बार फिर अटक गई है। आईएमए की पूरी जांच 26 और 27 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में भर्ती रहे 91 मरीजों पर टिकी है।

विज्ञापन


सूची मिलने के बाद मरीज, उनके तीमारदारों के बयान दर्ज करने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। इसमें ऑक्सीजन की कमी थी कि नहीं, क्या चिकित्सकों ने उन्हें ऑक्सीजन की कमी के बारे में बताया था क्या, हकीकत क्या थी। इनके बयान होने के बाद पूरी स्थिति साफ होगी और इसी आधार पर समिति अपनी रिपोर्ट बनाकर आईएमए अध्यक्ष को सौंप देगी।

समिति ने डॉ. अरिन्जय जैन से गुरुवार को मरीजों का नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत सभी विवरण उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन उन्हें सूची नहीं मिली, अन्य कुछ दस्तावेज दिए हैं। ऐसे में आईएमए सूची आने के बाद ही जांच का दायरा बढ़ाएगी। जांच कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सूची अभी नहीं मिली, मरीजों से जुड़े कुछ रिकॉर्ड मिले हैं, इनका सत्यापन कराया जा रहा है। एक-दो दिन में मरीजों की पूर्ण सूची मिलने की बात डॉ. अरिन्जय जैन ने कही है।

विज्ञापन

आईएमए की जांच समिति में रह गए तीन सदस्य 
श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच कर रही आईएमए की समिति में अब तीन सदस्य ही रह गए हैं। गुरुवार को तीन सदस्यों ने ही बैठक की। श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच समिति से डॉ. शरद गुप्ता इस्तीफा देने के कारण मीटिंग में शामिल नहीं हुए।

डॉ. डीवी शर्मा पहले से ही अनुपस्थित हैं। ऐसे में गुरुवार को डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता और डॉ. संजय चतुर्वेदी ही शामिल हुए। अनुपस्थित चिकित्सकों के स्थान पर अन्य दो और चिकित्सकों को टीम में शामिल किए जाने पर भी चर्चा हुई। इस बाबत जांच कमेटी ने यह निर्णय आईएमए अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। 

दो अन्य सदस्य होंगे शामिल
डॉ. शरद ने जांच समिति से इस्तीफा दे दिया है, डॉ. डीवी शर्मा अनुपस्थित रहे हैं, ऐसे में आईएमए अध्यक्ष से और दो सदस्य नामित करने को कहा है, बाकी निर्णय उन्हीं का रहेगा। - डॉ. सुधीर धाकरे, संयोजक जांच समिति
विज्ञापन

कुछ रिकॉर्ड ही मिले
जांच कमेटी किसी नतीजे पर तब तक नहीं पहुंच सकती, जब तक आवश्यक रिकॉर्ड और साक्ष्य न मिल जाएं, अब कुछ रिकॉर्ड मिल रहे हैं, उसी से जांच चल रही है। - डॉ. संजय चतुर्वेदी, सदस्य जांच समिति

जांच का मकसद भरोसे को कायम करना
आईएमए की जांच का मकसद चिकित्सक और मरीजों के भरोसे को कायम करना है। बिना रिकॉर्ड के जांच औपचारिक है, कुछ रिकॉर्ड मिलने के बाद जांच अब तेज हुई है। - डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, सदस्य जांच समिति 

दोनों चिकित्सक होंगे शामिल
डॉ. डीवी शर्मा से बात हुई है, वह निजी कारणों से मीटिंग से दूर रहे थे, जल्द शामिल होंगे। उन्हें डॉ. शरद गुप्ता का कोई इस्तीफा नहीं मिला है। उनसे बात भी हुई है।  - डॉ. राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष आईएमए

जांच नहीं हो पा रही थी
दमघोंटू मॉकड्रिल जांच के लिए साक्ष्य की जरूरत थी, जांच समिति के संयोजक आईएमए अध्यक्ष से कई मरीजों के रिकॉर्ड नहीं मिले तो जांच नहीं हो पा रही है। - डॉ. शरद गुप्ता, जांच समिति से इस्तीफा देने वाले सदस्य

निजी कारणों से शामिल नहीं
जांच समिति की बैठक में निजी और चिकित्सकीय व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो पा रहा हूं। इसकी जानकारी आईएमए अध्यक्ष को भी दे दी है। - डॉ. डीवी शर्मा, जांच समिति में अनुपस्थिति रहने वाले सदस्य

ये भी पढ़ें:
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: ये कैसी जांच...पुलिस ने अब तक कब्जे में नहीं ली डीवीआर
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: व्हाटसएप ग्रुप पर चिकित्सकों की आपसी बातचीत से आईएमए की रार आई सामने, पढ़िए पूरी खबर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें