कासगंज के पटियाली में जहर खाने से गंभीर हुए युवक को देखते फार्मासिस्ट
- फोटो : KASGANJ
पटियाली। शनिवार को गृह क्लेश के चलते जहर खा लेने के बाद युवक की स्थिति गंभीर हो गई। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर नहीं थे। युवक काफी देर तक तड़पता रहा। फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार देखकर स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सकों को दिखाया। डॉक्टर न मिलने से परिजनों में आक्रोश था।
पप्पू (40) पुत्र दीन अली ने गृह क्लेश चलते जहर खा लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगडने लगी। परिजन और आस-पास के ग्रामीण उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया।
परिजनों ने सीएमओ से वार्ता की तो बताया गया कि डॉक्टर कुछ देर में पहुंच रहे हैं, लेकिन आधा घंटा तक नहीं पहुंचे। तब तक युवक तड़पता रहा। ग्रामीणों का आक्रोश को देखते हुए फार्मासिस्ट ने युवक को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।
मीटिंग में चले गए थे चिकित्साधीक्षक
चिकित्साधीक्षक डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मीटिंग में चले गए थे। जिसके कारण वह अस्पताल में उपस्थित नहीं रह सके थे। दूसरे डॉक्टर का इंतजमा किया गया था।
जाम के कारण डॉक्टर को हुई देर
सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्साधीक्षक डा. कुलदीप सिंह के मीटिंग में चले जाने के कारण उनके स्थान पर दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाई थी। उन्हें मार्ग में जाम होने के कारण पहुंचने में देरी हुई।