फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से ग्रामीण की मौत, मचा कोहराम, चार दिन पहले आया था बुखार

विज्ञापन
कासगंज के गांव सुल्तानपुर में बुखार से ग्रामीण की मौत के बाद एकत्रित लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम सुल्तानपुर में शनिवार को एक ग्रामीण की बुखार से मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुल्तानपुर निवासी सद्दारी सिंह (50) निवासी सुल्तानपुर को चार दिन पहले बुखार आया। इस पर परिजनों ने उन्हें गांव के ही निजी चिकित्सक को दिखाया।
विज्ञापन

दवा लेने पर उन्हें कुछ राहत मिल गई, लेकिन शुक्रवार को फिर से बुखार आ गया। इसके बाद परिजन उन्हें फिर निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन शुक्रवार रात उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उनकी मौत होते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। बता दें कि जिले में बुखार से अब तक 23 मौत हो चुकी हैं। जिले में डेंगू, मलेरिया पॉजेटिव के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल पर एनएस 1 पॉजीटिव आठ मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एनएस एक पॉजीटिव आठ मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है। मरीजों की हालत में सुधार होने लगा है।
- डा. राजकिशोर सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें