फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से जंग में आगे आया उद्यान विभाग, तैयार कराएगा सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कुपोषण से जंग लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी जुटे हुए हैं। वहीं इस कड़ी में उद्यान विभाग भी जुड़ गया है। विभाग गृह वाटिकाओं में सब्जियां तैयार कराएगा। इसके लिए कमजोर वर्ग के किसानों को अनुदान पर सब्जियों के बीच की किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की यह एक नई पहल है। शासन के निर्देश पर विभाग ने कुपोषण से लड़ाई लड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। अब तक खेतों में सब्जियां तैयार करने के लिए किसानों को प्रेरित करने वाले इस विभाग ने अब घरों में सब्जियां तैयार कराने की पहल की है। सब्जियों की गृह वाटिकाएं तैयार कराई जाएंगी। इसके लिए मिनी किटें तैयार कराई गई हैं। यह मिनी किटें किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। उद्यान विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को गृह वाटिकाओं में सब्जियां तैयार करने के तरीके भी बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें