10 किलो दूध भी पीता है घोड़ा
शशांक चौधरी ने बताया कि दो साल के घोड़े किंग की ऊंचाई 66 इंच है। घोड़ों की अलग-अलग खुराक में 8 किलो चना, 10 किलो दूध शामिल है। सप्ताह में दो दिन एक किलो घी खिलाया जाता है।
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमी भी चाहिए और पति से बच्चों का भरण-पोषण भी...पत्नी की ऐसी शर्त, सुनकर पुलिस भी रही गई सन्न
ऐसी दूसरी घोड़ी दिखाओ और इनाम ले जाओ
फिरोजाबाद के सलीमपुर के मलखान सिंह यादव 14 घोड़े-घोड़ी लेकर पहुंचे हैं। नकुली घोड़ियों सुंदरी की कीमत 31 लाख और पदमनी की कीमत 25 लाख रुपये रखी है। घोड़ियों की खुराक में 5 किलो चना, 6 लीटर दूध, सप्ताह में आधा किलो घी दिया जाता है। घोड़ी सुंदरी को पंजाबी समुद्री घोड़े की पोती बताते हुए मलखान सिंह यादव ने दावा किया कि 12 महीने की घोड़ी के शरीर पर कोई दाग धब्बा नहीं है। इस उम्र की 62 इंच ऊंची दूसरी घोड़ी दिखाने पर मेले में 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। मलखान सिंह यादव का दावा है कि मेले में 56 लाख कीमत की जोड़ी के 40 लाख के खरीदार मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: ये तो हद हो हो गई...हनुमान मंदिर में घुसे चोर, 50 घंटे कर ले गए चोरी; दो घरों के भी तोड़े ताले