फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे को घोड़े ने मारी लात, मौत

Tue, 18 Jun 2019 10:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में मंगलवार सुबह एक घोडे़ ने घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को लात मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर आगरा-जगनेर रोड पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में घोड़ा मालिक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
विहार कॉलोनी निवासी यासीन मजदूर है। वो मंगलवार सुबह मजदूरी करने गया था। पत्नी रूबीना घर के काम में व्यस्त थी। इनका छह वर्षीय बेटा इरफान घर के बाहर खेल रहा था। तभी दो घोड़े लड़ते हुए उसके पास आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

इस दौरान एक घोडे़ ने इरफान को लात मार दी। इससे उसकी चीख निकल गई। वो बेहोश होकर वहीं गिर गया। इरफान की चीखने की आवाज सुनकर रूबीना भागकर पहुंची। सूचना पर पिता यासीन भी आ गया। 

परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल भागे। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजन तथा ग्रामीणों ने आगरा जगनेर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ मलपुरा विजय कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। 

परिजन घोड़ा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच तहसीलदार सदर भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला। 

करीब आधे घंटे तक आगरा जगनेर रोड पर जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि मृतक के पिता यासीन की तहरीर पर घोड़ा मालिक निक्की पुत्र राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें