मथुरा में पुलिस ने मंगलवार को बरसाना स्थित विलासगढ़ की पहाड़ी पर रह रहे एक साधु को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चीते की खाल मिली है। वन विभाग की टीम बुलाकर साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने कहा कि चीते की खाल को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली में भेजा जाएगा। वहीं साधु का कहना है कि यह खाल उनके पास 19 वर्षों से है और उनके गुरु ने दी थी।
चीते की यह खाल विलासगढ़ की पहाड़ी पर कुटिया बनाकर रह रहे साधु मोहनदास चेला श्यामदास के पास से मिली है। पुलिस ने साधु के आश्रम से खाल बरामद की है। आश्रम में काफी देर तक चेकिंग की गई थी।