फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

Tue, 14 Mar 2023 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर के पास भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने मार्ग पर खड़े लोगों को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गई।
विज्ञापन
Agra Lucknow Express accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गई। ये हादसा नसीरपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ, जहां मार्ग पर खड़े लोगों को पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबिक इस हादसे में सात लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

शादी से लौट रहा था परिवार 

गोरखपुर से एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार का आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। ये सभी राजस्थान के रहने वाले है। नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे  पर ये लोग टॉयलेट करने के लिए उतरे थे। सभी जब गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में घायल अन्य सात लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

ये हैं मृतकों के नाम

1 .बाबूलाल पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम टाढा थाना सुजानगढ़ उम्र 40 वर्ष
विज्ञापन

2 . नेमीचंद पुत्र जैसाराम निवासी उपरोक्त उम्र 43 वर्ष
3. कैलाश पुत्र बाबूराम निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष
4. राकेश पुत्र उलसचन्द निवासी ग्राम  मलिशर उपरोक्त उम्र 38 वर्ष
5. मिथलेश गुप्ता पत्नी प्रहलाद गुप्ता

ये भी पढ़ें - झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ये लोग हुआ घायल

1.नेहा पत्नी राकेश 
2.बेबी पुत्री मोहनराम 
3.राकेश पुत्र मोहनराम 
4.एक बच्चा 
5.विनोद पुत्र अर्जुनराम 
6.परसराम पुत्र शिबुराम 
7.ओमप्रकाश पुत्र गणेश ( ड्राइवर फोर्स गाड़ी)

ये भी पढ़ें - कान्हा से ऐसा प्रेम: LLB की छात्रा ने भगवान कृष्ण से रचाई शादी, अग्नि के लिए सात फेरे, परिजन भी हुए शामिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें