फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ

Tue, 14 Mar 2023 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

महिला की सास ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
 
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरोंजी में महिला के साथ दरंदिगी की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक झोलाछाप ने महिला को दवा देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुंह में आरोपी ने कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे वह शोर न मच सके। उसी दौरान महिला की सास वहां पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

यहां का है मामला

घटना रविवार शाम की है। यहां के एक गांव की पहने वाली वृद्धा अपनी पुत्रवधु और नाती को दवा दिलाने के लिए झोलाछाप के क्लीनिक पर गई थी। झोलाछाप ने  पुत्रवधु को यह कहकर घर भेज दिया कि वह घर पर ही दवा दे देगा। पुत्रवधु और नाती घर चले गए, जबकि वृद्ध सास क्लीनिक पर ही दवाओं की पुड़िया बनाने लगी। इस दौरान झोलाछाप भी क्लीनिक से निकलकर उसकी पुत्रवधु के पीछे-पीछे घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता को दी खौफनाक मौत: बेलचे से की हत्या, फिर अंजान बनकर सो गया घर में, हत्यारे बेटे का इस तरह खुला राज
 
विज्ञापन

अचानक घर पहुंची सास

इसके बाद वृद्ध महिला भी वहां से दवा लेकर घर पहुंच गई। उसने जैसे  ही घर में प्रवेश किया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि आरोपी झोलाछाप उसकी पुत्रवधु से दुष्कर्म कर रहा था। पुत्रवधु बुरी तरह से छटपटा रही थी। उसने पुत्रवधु के मुहं में कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे वह चीख चिल्ला न सके। 

आरोपी मौके से भागा

सास को देखकर आरोपी गालीगलौज करते हुए मौके से भाग गया। सास ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें