आगरा ताज महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नामी गायकों को बुलाने की तैयारी है। हनी सिंह, केके, अलका याज्ञनिक, कविता कृष्णमूर्ति, अंकित तिवारी जैसे कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेर सकते हैं।
जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के नामों पर मंथन हुआ।
कोशिश की जा रही है कि किसी बड़े गायक की नाइट कराई जाए, जिससे महोत्सव में भीड़ खींची जा सके। साथ ही लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को भी बुलाने की तैयारी है।