ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्री अपने बैग को स्टेशन पर ही भूल गया। इस बैग में नकदी और कपड़े रखे हुए थे। जीआरपी को ये बैग मिल गया। जिसके बाद यात्री से संपर्क कर उसके रिश्तेदार को ये बैग दिया गया।
आगरा कैंट स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गश्त कर रही थी। इस दौरान स्टेशन के मेन गेट पर लगे बैरियर के पास उन्हें एक लावारिस बैग मिला। बैग में कुछ कपड़े और नकदी रखी हुई थी। जीआरपी ने बैग में मिले कागजात की मदद से यात्री को सूचना दी, इसके बाद उसने अपने रिश्तेदार को भेजा। जीआरपी ने बैग उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी कर्मचारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मेेन गेट के बैरियर के पास एक लावारिस बैग मिला। बैग की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। बैग को खोला तो उसमें कुछ कपड़े और 60 हजार 200 रुपये थे। बैग में कुछ कागजात भी थे जिसमें यात्री का नाम लिखा हुआ था। कर्मचारियों ने बैग मलिक यात्री नासिर खान निवासी जिला ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से संपर्क किया। यात्री ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने की जल्दी में वह अपना बैग स्टेशन पर भूल गए थे।