फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घर से बुलाकर बोला जनलेवा हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम के एक युवक को घर से बुलाकर उस पर जानलेवा हमला बोला गया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कस्बा बिलराम निवासी राजेश को कस्बा के ही दिलीप ने उसे फोन पर कॉल कर उसे हजारा नहर पर बुला लिया। जब राजेश वहां पहुंचा तो उस पर दिलीप ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। राजेश गंभीर घायल हो गया। आरोपी उसे मृतक समझकर मौके से भाग गया। जब लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। राजेश के पिता रामस्वरूप ने बताया कि दिलीप राजेश का दोस्त हैं और उसी ने हजारा नहर पर बुलाकर उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया है। उन्होंने मामले की तहरीर आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें