फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व लापता ग्रामीण का नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन पहले लापता हुए ग्रामीण का सुराग न मिलने के कारण परिजन परेशान हैं। परिजनों को तरह-तरह की आशंकाएं सता रही हैं।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम तबाबलपुर नदरई 25 दिसंबर की शाम वह इंटरलॉक ईटंों का काम करके घर जा रहा था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उनकी देर रात तक तलाश की। इसके बाद अगले दिन सुबह फिर से उनकी तलाश परिजनों एवं ग्रामीणों ने मिलकर की। इसके बाद भी उनका पता नहीं लगा। उनकी साइकिल नहर के समीप रेलवे लाइन के पुल पर खड़ी हुई मिल गई। साइकिल पर कपड़े भी टंगे हुए थे। तभी से परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुराग न मिलने से उनकी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। पुत्र राधेश्याम का कहना है कि काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई सुराग पिता सत्यपाल का नहीं लगा है। परिजनों को उनके न मिलने से कई तरह की आशंकाएं सता रही हैं। पुत्र ने बताया कि पिता के गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें